हाथरस के सहपऊ कस्बे के धर्मशाला चौराहे पर पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। लंबे समय से ठेले,खोमचे और दुकानों के बाहर बढ़ाए गए अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था।
अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को हटाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और ठेला संचालकों के चालान भी काटे गए।
पुलिस टीम ने सभी दुकानदारों और ठेला संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी की सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और नियमित निगरानी रखने की मांग की।
उप निरीक्षक शिवकुमार ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी







