सादाबाद में हुई भारी बारिश से किसानों की बड़ी चिंता,

0
4

 

हाथरस।सादाबाद क्षेत्र में मंगलवार को हुई रुक-रुक कर बारिश और रात की मूसलाधार बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।किसान अब आलू फसल मैं चेतन रूप और चुकंदर अंकुरण में दिक्कत की आशंका बता रहे हैं।

किसानों के अनुसार आलू के खेतों में पानी भरने से फसल में चेतक रोग लगने और सड़ने की संभावना बढ़ गई है।वे पहले से ही जड़-गलन और झुलसा रूप से परेशान थे, अब यह बारिश बची हुई फसल को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

चुकंदर की फसल बोने वाले किसानों को भी नुकसान का डर सता रहा है। उनका कहना है कि यदि और बारिश होती है तो बोया हुआ बीज बह जाएगा। वहीं अगर धूप निकलती है तो मिट्टी की ऊपरी परत सख्त होने से अंकुरण मुश्किल हो जाएगा।

इसके अतिरिक्त सरसों के फूल झड़ने और कटी हुई रखी सरसों की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। सहायक खंड विकास अधिकारी कृषि मुरारी लाल ने बताया कि अधिक बारिश से आलू और चुकंदर को नुकसान की अधिक संभावना है जबकि जो और गेहूं की फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here