हाथरस।सवर्ण समाज के लोगों द्वारा यूजीसी (UGC) बिल के विरोध में कड़े शब्दों में बहिष्कार करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी हाथरस को सौंपा गया। यूजीसी बिल को वापस लेने की मांग को लेकर सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने सलेमपुर से पदयात्रा की शुरुआत की, जो हाथरस जंक्शन होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची।
जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी बिल शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक संतुलन के खिलाफ है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर योगेश कुमार सिंह (योगी) जिला उपाध्यक्ष RBD, जोगेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा, राम जादौन राष्ट्रीय सचिव भानु ग्रुप, अक्षय ठाकुर, सतेंद्र सिंह, विशाल पौरुष विद्यार्थी परिषद सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में यूजीसी बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।







