चार्जिंग में लगे ई स्कूटर में शार्ट सर्किट होने से घर मे लगी आग,मकान स्वामी का हुआ बड़ा नुकसान

0
2

 

हाथरस के सादाबाद मंस्या कला गांव में सोमवार तड़के एक घर में भीषण आग लग गई। यह आग चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी। कुछ ही मिनटों में आग पूरे मकान में फैल गई।

इस अग्निकांड में लाखों रुपये का घरेलू सामान, फर्नीचर, कपड़े, अनाज और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। बताया गया है कि परिवार के सदस्य रात में स्कूटर को चार्जिंग पर लगाकर सो गए थे। तड़के चिंगारी और धुआं देखकर उनकी नींद खुली, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here