ग्राम पंचायत कजरोठी के अंतर्गत आने वाले गांव पोदा में सर्व समाज महासभा का हुआ आयोजन, 4 फरवरी को विशाल भंडारे का होगा आयोजन

0
3

सादाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरौठी के अंतर्गत आने वाले पोदा गांव में सोमवार को एक सर्वसमाज महासभा का आयोजन किया गया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सफल समापन पर आयोजित होने वाले विशाल भंडारे की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना था।

इस महासभा में पोदा सहित आसपास के 12 गांवों के प्रमुख लोगों और समस्त सरदारी के सदस्यों ने भाग लिया। लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 4 फरवरी को एक भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी 12 गांवों के श्रद्धालु शामिल होंगे।

बैठक में कन्हैयालाल आचार्य द्वारा की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर भी चर्चा की गई। लोगों का कहना था कि व्यास जी के मुखारविंद से कथा श्रवण करने भारी मात्रा में भक्त आ रहे हैं, भागवत कथा बहुत अच्छी चल रही है।

वक्ताओं ने जोर दिया कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं

भंडारे को सुव्यवस्थित बनाने के लिए महासभा में अलग-अलग कमेटियां गठित की गईं। भोजन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और स्वागत सत्कार के लिए विशिष्ट व्यक्तियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

वर्तमान में पोदा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 4 फरवरी को होने वाला भंडारा इस आध्यात्मिक उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। इस भण्डारे में दूर दराज से बहुत भक्त प्रसाद ग्रहण करने आयेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here