हाथरस।सिकन्दराराऊ नगर के मोहल्ला रोशनगंज, बाल्मीकि बस्ती स्थित शिव मंदिर में आज विधिवत रूप से शिव परिवार की मूर्ति स्थापना का पावन कार्य सम्पन्न हुआ। पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
मूर्ति स्थापना का शुभ कार्य ऋतुराज चंचल के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ विकास कुमार, अनुराग कुमार, विकास कुमार, विकास चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में पहले हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इसके साथ ही कन्या भोज कराकर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। चारों ओर “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे और पूरा वातावरण शिवमय हो गया। स्थानीय लोगों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए शुभ और पुण्यकारी बताया।







