सासनी के लुटसान स्थित सुखधाम आश्रम में मंदिर स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित शिव महापुराण कथा के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। यह आयोजन तहसील क्षेत्र के लुटसान गांव में स्थित सुखधाम आश्रम में हुआ।
कथा व्यास आचार्य राधा बिहारी शरण महाराज जी ने भगवान शिव की महिमा का बखान किया, जिससे उपस्थित जनसमूह भक्तिरस में सराबोर हो गया। कथा के दौरान अतिथियों के स्वागत का सिलसिला भी जारी रहा।
भारतीय किसान संघ की जिला महिला प्रमुख चौधरी माधवी सिंह रुदायन और भाजपा शक्ति केंद्र अध्यक्ष कुणाल मिश्रा ने व्यास पीठ का पूजन किया। उन्होंने आचार्य जी को नोटों की माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। किसान संघ के सासनी खंड मंत्री चौधरी प्रेमपाल सिंह (भीम नगरिया) ने पटका पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने मुख्य परीक्षित का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में राजनीति और समाज सेवा से जुड़े कई प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज और विष्णु शर्मा उर्फ बंटी प्रधान ने भी कथा श्रवण किया। पुष्पा देवी, ओमवती भारद्वाज, अनीता भारद्वाज, विवेक शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, विनय शर्मा, शिव कुमार भारद्वाज, पवन शर्मा, अखिलेश शर्मा, नीतू शर्मा, नरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अभि बजरंगी, अभिषेक शर्मा, मुदित भारद्वाज, लवकेश शर्मा, रोहित शर्मा, रोमेश शर्मा, राजा शर्मा और अमन शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। आश्रम परिसर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
अंत में, आरती के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।







