सासनी में रवि पुष्य योग के अवसर पर बाबा बिलेश्वर महादेव का हुआ रुद्राभिषेक,

0
3

 

सासनी के प्रसिद्ध बिलेश्वर महादेव मंदिर में माघ पूर्णिमा और रवि पुष्य योग के पावन अवसर पर बाबा बिल्वेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ संपन्न की गई।

यह धार्मिक अनुष्ठान आचार्य खगेंद्र शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंत्रोच्चारण और शिव के जयकारों के बीच महादेव का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया गया।

समाज सेवी मुख्य यजमान सी.ए. अंकित कुमार एवं समस्त वाष्र्णेय परिवार ने महादेव की सेवा-पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

इस अवसर पर वाष्र्णेय परिवार के अनेक सदस्य महादेव की भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम में रामसरन वाष्र्णेय, अखिल वाष्र्णेय, पंकज वाष्र्णेय, पवन वाष्र्णेय सहित अन्य सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु भी उपस्थित थे।

रवि पुष्य योग के कारण मंदिर में सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा और वातावरण शिवमय हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here