पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने किया ज्वलनशील पदार्थ सेवन, गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल रेफर

0
5

 

हाथरस। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने ज्वलनशील पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों को जानकारी होते ही महिला को तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला तुदला निवासी 28 वर्षीय शिवानी पत्नी अर्जुन का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद गुस्से में आकर महिला ने घर में रखा ज्वलनशील पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब चार वर्ष पूर्व सिकंदराराऊ क्षेत्र में हुई थी और वह चार माह की गर्भवती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here