19 वर्षीय युवती 2 लाख रुपये और जेवर लेकर हुई लापता, मोहल्ले के युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप….

0
28

सिकंदराराऊ। थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी घर से करीब 2 लाख रुपये नकद और जेवर लेकर गायब हो गई है। उन्होंने मोहल्ले के ही एक युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप भी लगाया है।

घटना 3 दिसंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, युवती बिना किसी को बताए घर से निकल गई। वह अपने साथ घर में रखी करीब 2 लाख रुपये की नकदी और कुछ कीमती जेवर भी ले गई।

परिजनों ने बताया कि जब तलाश शुरू की गई तो पता चला कि मोहल्ले का युवक अमन उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस से संपर्क कर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीमें युवती और आरोपी युवक की तलाश में जुटी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here