सड़क किनारे खड़े युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट,वीडियो हुआ वायरल

0
27

 

हाथरस। जनपद के थाना हाथरस गेट क्षेत्र में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सड़क किनारे खड़े एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अचानक हमला बोल दिया।

बताया जा रहा है कि अलीगढ़ रोड स्थित गांव रुहेरी में दबंगों ने युवक को घेरकर लाठी-डंडों, बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इतना ही नहीं, जब स्थानीय लोग युवक को बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दबंग युवक को बुरी तरह पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here