जिलाधिकारी अतुल वत्स के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया

0
22

 

हाथरस।अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अतुल वत्स के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ने स्वयं झाड़ू और फावड़ा संभालकर अभियान की शुरुआत की और श्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यालय कक्षों, गलियारों, शौचालयों, पार्किंग स्थल और खुले क्षेत्रों में व्यापक सफाई की गई। साथ ही अनावश्यक कचरे का निस्तारण और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रम दिवस हमें श्रम की गरिमा और श्रमिकों के योगदान का सम्मान करने की प्रेरणा देता है। स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक आदत बनाना जरूरी है। स्वच्छ कार्यस्थल से कार्यक्षमता बढ़ती है और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

उन्होंने सभी विभागों को नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों के सही रख-रखाव और परिसर में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here