हाथरस।शहर के ओढ़पुरा स्थित चामुंडा देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा का गुरुवार को भव्य समापन हो गया।
24 अप्रैल से शुरू हुई इस सात दिवसीय कथा में आचार्य श्री कल्पना माधव ब्रज किशोरी ने श्रद्धालुओं को भागवत के विभिन्न प्रसंगों का रसपान कराया और धर्म, भक्ति व जीवन मूल्यों का महत्व बताया।
समापन अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय श्रद्धालुओं और आयोजकों का विशेष सहयोग रहा।









