हाथरस। अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर “स्वस्थ श्रमिक, सशक्त राष्ट्र” की थीम के तहत काशीराम कॉलोनी में श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष कैंप लगाकर लोगों को निशुल्क जांच, परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं।
मेले में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने के बाद जरूरतमंदों को दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और निशुल्क चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव राय एवं एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने किया। इस दौरान अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं।









