समाजसेवी विजेंद्र सिंह पर नामजदों ने किया हमला, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
हाथरस. गुरूवार की देर शाम अपने प्रतिष्ठान से घर लौट रहे समाजसेवी विजेंद्र सिंह पर नामजदों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. विजेंद्र ने अपने साथ हुई इस घटना की हाथरस गेट थाने में पांच नामजदों व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने मारपीट के इस मामले में दो नामजनों को गिरफ्तार कर लिया है और वहीं अन्य की तलाश में जुटी है.
अपने साथ हुई मारपीट की घटना पर समाजसेवी विजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरूवार की रात करीब दस बजे वह रत्न कॉलोनी स्थित प्रतिष्ठान पूर्णिमा फ्लेक्स से अपने घर ओढ़पुरा जा रहे थे. ओढ़पुरा में पहले से घात लगाये बैठे प्रेम बाबू, अतुल, ब्रजेश, मयंक, कुलदीप आदि अजात लोगों ने प्रार्थी को रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। जब मैंने गाली देने से मना किया तो पांच नामजद व एक अज्ञात ने जान से मारने की नीयत से पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से बेरहमी से मारा पीटा जिससे मुझे काफी गंभीर चोटें आयी हैं।









