झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से 8 वर्षीय मासूम की हुई मौत,परिजनों ने की कार्यवाई की मांग

0
12

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 8 वर्षीय मासूम की मौत, पेट दर्द के इलाज में गई जान

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक मासूम बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत पर लगाए गए इंजेक्शन के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव छोड़ा निवासी प्रवीण पाठक के 8 वर्षीय बेटे देव पाठक को अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई। परिजन उसे नगला गढ़ू चौराहे के पास स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर संजीव के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत और बिगड़ गई।

घबराए परिजन तुरंत बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के हंगामे के बाद बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत ही घोषित किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित परिजन पहले पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे और आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here