हाथरस।हनुमान चौका सेवा समिति द्वारा शहर के बी.एच. मिल रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पास गड्डेश्वर महादेव मंदिर के सामने असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की शुरुआत की गई है।
इस योजना का शुभारंभ शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप शिरकत करने पहुंची हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने फीता काटकर इस सेवा का उद्घाटन किया।
इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण त्रिपाठी, समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।
इस सेवा से खासतौर पर दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।









