सिकंदराराऊ में भगवान परशुराम शोभा यात्रा को लेकर श्री राधे कृष्ण होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन देवकांत कौशिक ने किया, जबकि बैठक की अध्यक्षता मुन्ना लाल दीक्षित ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी रामकिशोर शर्मा कचौरा वाले को मेले का अध्यक्ष चुना गया, वहीं आयोजन को सफल बनाने के लिए अरुण दीक्षित को संयोजक नियुक्त किया गया। इस दौरान शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए सुंदर सांस्कृतिक झांकियां, बैंड, ढोल और डीजे की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए आपसी सहयोग का संकल्प लिया। बैठक में वरिष्ठजनों और युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
मुख्य रूप से पंडित चेतन शर्मा, मित्रेश चतुर्वेदी, मनोज उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय, मुकेश शर्मा, पंकज शर्मा, अनुराग शर्मा, प्रशांत शर्मा, राम शंकर तिवारी, सुधीर तिवारी, बृज बिहारी कौशिक, विजेंदर पचौरी, अरविंद भारद्वाज, सुभाष पाराशर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









