अवैध असलाह के साथ वायरल पोस्ट के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

0
15

 

जनपद हाथरस की थाना हाथरस गेट पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध असलाह के साथ वायरल पोस्ट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक युवक की अवैध असलाह के साथ फोटो और पोस्ट वायरल हुई थी, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा थाना हाथरस गेट पुलिस को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।


इसी क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वायरल फोटो में दिखाई दे रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

फिलहाल पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here