जनपद हाथरस के थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार जनपद में फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने नगला बिहारी मोड़ से पुरदिलनगर की ओर जाने वाले रास्ते से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
फिलहाल पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।









