पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक को पकड़ा

0
20

 

जनपद हाथरस की थाना हाथरस गेट पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार जनपद में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर संस्कार न्यू कॉलोनी नंगला भूरा क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
फिलहाल पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here