बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस औऱ श्रम विभाग की टीम ने 4 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से कराया मुक्त

0
14

 

जनपद हाथरस में बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यानी एएचटी टीम और श्रम विभाग की टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में दुकानों, मेडिकल स्टोर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में चेकिंग की गई। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर 04 नाबालिग बच्चे बालश्रम करते पाए गए, जिन्हें रेस्क्यू कर मुक्त कराया गया।

रेस्क्यू किए गए बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें सीडब्ल्यूसी यानी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

वहीं श्रम विभाग द्वारा संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान लोगों को बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति और नशे से दूर रखने तथा बच्चों को शिक्षित करने के लिए जागरूक भी किया गया।
इस दौरान एएचटी प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राठी सहित पुलिस एवं श्रम विभाग की टीम मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here