अग्निकांड की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने झुग्गी बस्तियों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया

0
16

 

सिकंदराराऊ में अग्निकांड की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने झुग्गी बस्तियों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। बीते दिनों कई स्थानों पर झुग्गियों में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं, जिनका कारण खाना बनाते समय गैस से निकलने वाली लपटें और विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट माना गया था।

इसी के चलते उत्तर प्रदेश अग्निशमन आपात सेवा की अपर पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान के निर्देश पर बुधवार 13 मई को अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह ने अपनी संयुक्त टीम के साथ सिकंदरा राव के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर झुग्गियों का निरीक्षण किया।

इस दौरान अग्निशमन टीम ने झुग्गीवासियों से बातचीत कर आग लगने के कारणों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। लोगों को समझाया गया कि खाना बनाते समय चूल्हे या गैस सिलेंडर के आसपास किसी भी ज्वलनशील पदार्थ, कपड़े या प्लास्टिक सामग्री को न रखें। साथ ही बिजली के तारों की नियमित जांच कराने और शॉर्ट सर्किट से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया।

अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि छोटी-सी लापरवाही से होने वाली बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने लोगों से आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देने की अपील भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here