किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू (चौधरी चरण सिंह) के बैनर तले किसानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

0
12

 

हाथरस।किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

किसान दर्जनों ट्रैक्टरों और कारों में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने किया। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी अतुल वत्स को सौंपा। ज्ञापन में कृषि, सिंचाई, बिजली, फसलों से जुड़ी समस्याओं समेत अन्य किसान हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने जिलाधिकारी से वार्ता करते हुए किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिनका समाधान जल्द किया जाना चाहिए।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने किसानों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here