हाथरस में सहकारिता सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया

0
10

हाथरस में सहकारिता सप्ताह-2026 का शुभारंभ आज उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता विभाग के जनपदीय कार्यालय एवं जिले की सभी सहकारी समितियों में शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता राकेश शंकर श्रीवास्तव ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सहकारिता के सिद्धांतों, पारदर्शिता, ईमानदारी, सेवा भावना और किसानों के हितों के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने विभिन्न सहकारी समितियों में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

इस अवसर पर विसावर स्थित सहकारी संघ में किसान संगोष्ठी एवं सहकारिता सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक, बीज, कृषि सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के साथ-साथ सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 1 जुलाई को महिलाओं के लिए विशेष सदस्यता अभियान तथा डीसीडीसी की बैठक होगी। 2 जुलाई को रैलियां, निबंध, पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और ऑर्गेनिक कृषि उत्पादों से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं 3 जुलाई को डिजिटल पेमेंट डे, ई-केसीसी डे और पारदर्शिता एवं परिवर्तन दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 4 जुलाई को जिले के प्रत्येक मॉडल एम-पैक्स पर सहकारी जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

सहकारिता विभाग का उद्देश्य किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here