हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के खंदारीगढ़ी मोहल्ले में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने एक पक्ष के घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के दौरान दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और हाथों से हमला करते नजर आए। इस पूरी मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे को बुरी तरह पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना हाथरस गेट पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।







