विशेष समुदाय के युवक द्वारा युवती पर कमेंट करने के बाद दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,वीडियो हुआ वायरल

0
5

 

हाथरस।थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के बालापट्टी मोहल्ले में युवती पर कमेंट करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। बताया जा रहा है कि गैर समुदाय के एक युवक द्वारा युवती पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ। नाराज परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान युवक के बचाव में उसके परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गई।
इस पूरी मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। इलाके में फिलहाल पुलिस बल तैनात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here