मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में गंदगी व जल भराव से परेशान स्थानीय लोग,समस्या का नहीं हो रहा समाधान

0
6

 

हाथरस शहर के मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में जलभराव की गंभीर समस्या ने स्थानीय लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मोहल्ले का एकमात्र मुख्य रास्ता पानी से लबालब भरा हुआ है, जिससे लोगों का आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे अक्सर इस जलभराव में गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट लगने का खतरा बना रहता है। बुजुर्गों, महिलाओं और कामकाजी लोगों को भी रोज़ाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड नंबर 21 के सभासद से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा नगर पालिका में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, फिर भी प्रशासन ने इस समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और वे जल्द से जल्द जलभराव की समस्या से निजात चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here