नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता चौधरी ने हाई मास्क लाइटों का किया पूजा अर्चना कर शुभारंभ

0
6

 

हाथरस। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर द्वारा शहर के रामलीला मैदान, मोहनगंज में स्थापित हाई मास्क लाइट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व सांसद का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला मैदान में 12.30 मीटर ऊंचे पोल पर हाई मास्क लाइट लगाई गई है। इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 30 शक्तिशाली लाइटें लगाई जाएंगी, जिनकी कुल लागत करीब 5 लाख 10 हजार रुपये है। यह कार्य राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत कराया गया है। उन्होंने कहा कि मोहनगंज क्षेत्र हाथरस का प्रमुख व व्यस्त इलाका है, जहां बाजार लगती है और युवाओं, बच्चों तथा महिलाओं का आवागमन अधिक रहता है। ऐसे में यहां बेहतर प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कार्य कराया गया है।

उन्होंने कहा कि योगी एवं मोदी सरकार के मार्गदर्शन में नगर पालिका निरंतर विकास की दिशा में कार्य कर रही है और आगे भी शहर को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास जारी रहेगा।

इस मौके पर सभासद रामजीलाल वर्मा, नन्हे भैया, अशोक गोला, सुंदरम शर्मा, राकेश, योगेश शर्मा, शाहिद सहित नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here