हाथरस। अज्ञात परिस्थितियों में एक युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवक के मुंह से झाग निकलते देखा तो तुरंत उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया।
बताया गया है कि कोतवाली सदर क्षेत्र के ऊंटगाड़ी मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय दीपक पुत्र मंत्री ने किसी कारणवश जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया।
युवक की पत्नी वंदना ने बताया कि दीपक ने शराब के नशे में यह कदम उठाया। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है और चिकित्सक उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।










