घर पर काम करते समय महिला को सांप ने काटा,अस्पताल में भर्ती

0
18

 

हाथरस। बुधवार को घरेलू कार्य कर रही 42 वर्षीय कमलेश पत्नी विपिन, निवासी गांव मलिक बेसवा, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ को अचानक सांप ने डस लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद भर्ती कर लिया।

महिला के परिजन जिस सांप ने उन्हें काटा था, उसे भी एक डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल ले आए। उन्होंने चिकित्सकों को सांप दिखाते हुए बताया कि इसी सांप ने कमलेश को डसा है। परिजनों का कहना है कि यह काले रंग का कोबरा है, जिसे बेहद विषैला माना जाता है।

फिलहाल कमलेश का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। बरसात के मौसम में लगातार सामने आ रही सर्पदंश की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here