सड़क किनारे चल रही वृद्धा को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,जिला अस्पताल से हायर सेंटर रैफर

0
20

 

हाथरस। सड़क किनारे जा रही एक वृद्धा को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

बताया गया है कि थाना हाथरस गेट क्षेत्र के तमन्नागढ़ी निवासी 75 वर्षीय शांति देवी पत्नी पूरन सिंह अपने घर से कहीं जा रही थीं। इसी दौरान एक ट्रक चालक वाहन को पीछे कर रहा था, तभी ट्रक का पहिया महिला के ऊपर चढ़ गया और वह बुरी तरह घायल हो गईं।

आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ट्रक रुकवाया और महिला को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here