समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती

0
29

 

हाथरस।समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को वरिष्ठ समाजवादी नेता स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव विनोद सविता ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की।

बैठक को संबोधित करते हुए विनोद सविता ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में उनका दो दिवसीय हाथरस प्रवास है, जिसके दौरान वे जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, रामनारायण काके, मोहर सिंह, बॉबी यादव, चिंटू शर्मा, हेमंत गौड़, अकील कुरैशी, नरेश दिवाकर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here