हाथरस.हरियाली तीज के शुभ अवसर पर बुधवार के दिन हाथरस शहर का बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर श्री चमत्कारी गणेश महाराज के नाम से प्रख्यात होली बाली गली स्थित सावन के शुभ माह पर पहले बुधवार को श्री गणेश मित्र मंडल द्वारा आज श्री चमत्कारी गणेश जी मंदिर पर विशाल व भव्य फूल बांग्ला हरियाली रहित व प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया।
साथ ही कार्यक्रम की भव्य विशाल आरती 51दीपो के साथ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम ) पार्टी के बैनर तले हुई।यह भव्य आरती पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा व जिला उपाध्यक्ष दिनदयाल शर्मा दीनू पंडित द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
सावन माह की भव्य विशाल आरती के बाद श्री गणेश मित्र सेवा मंडल के अध्यक्ष मनीष कुलवाल व उनकी कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी के सभी पदाधिकारियों का फूल माला व पटका पहना कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा जी,जिला महासचिव &प्रभारी हाथरस निशांत उपाध्याय जी,संजीव गोयल जी पूर्व भाजपा विस्तारक, जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा जी ,जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्माजी, जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा जी,जिला मंत्री मनोज उपाध्याय जी,जिला मंत्री प्रदीप शर्माजी,नगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हाथरस गुड़िया चौधरी जी, जय नारायण शर्मा जी नगर कार्यकारणी सदस्य हाथरस।मौजूद थे










