अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
23

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला नंदू के पास बीती देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान 36 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र मवासीराम निवासी ढेगरा, थाना मुरसान के रूप में हुई है। राजेंद्र नल की बोरिंग आदि का काम करते थे और बाइक से मुरसान से हाथरस की ओर आ रहे थे। नगला नंदू के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here