हाथरस। थाना सादाबाद के गांव कुंजलपुर में मंगलवार रात ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद बिजली का तार टूटकर गिर गया। हादसे में 55 वर्षीय सुभाष की मौत हो गई, जबकि उनकी भाभी सरोज देवी और भतीजी प्रीति झुलस गईं।
ग्रामीणों ने तीनों को सीएचसी सादाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी प्रीति को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि सरोज देवी का उपचार जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर विद्युत विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सर्विस केबल से छेड़छाड़ के कारण फाल्ट होने की आशंका है। विभाग मामले की जांच कर रहा है।










