हाथरस में कृषि यंत्रों पीकर सब्सिडी के लिए ई-लॉटरी हुई सम्पन्न,330 यंत्रों के लिए किसानों का हुआ चयन

0
18

 

हाथरस।कृषि यंत्रीकरण योजना एवं इन-सीटू पराली प्रबंधन योजना के तहत किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए पारदर्शी ई-लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। कृषि विभाग के अनुसार जनपद में कुल 330 कृषि यंत्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

इनमें सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन के तहत 272, इन-सीटू पराली प्रबंधन योजना के तहत 57 तथा त्वरित मक्का योजना के तहत एक यंत्र का लक्ष्य शामिल था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुछ यंत्रों का चयन ऑटो-कंफर्मेशन और पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया गया, जबकि अन्य यंत्रों के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया।

पराली प्रबंधन योजना के तहत सुपर सीडर, जीरो ट्रिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल समेत विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए भी लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई। वहीं कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए किसानों और समूहों को निर्धारित नियमों के अनुसार अनुदान का लाभ दिया जाएगा।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चयनित किसान स्वीकृत कृषि यंत्र की खरीद करने के बाद उसका बिल संबंधित पोर्टल पर अपलोड करेंगे। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुदान की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here