हाथरस के भाजपा सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि का 46वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

0
31

 

हाथरस। हाथरस के लोकप्रिय सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि का 46वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि वह हाथरस की जनता के आजीवन आभारी रहेंगे। जनता ने उन्हें जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए वह सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा हाथरस की जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे और जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे।

कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, गौरव आर्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here