सिकंदराराऊ में जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देश पर स्वच्छता अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चलाया सफाई अभियान

0
24

सिकंदराराऊ में जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वच्छता अभियान को गति देते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, नौरंगाबाद में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई कराई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे कि किसी भी सरकारी विद्यालय में गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में देर रात तक सफाई अभियान चलाया गया। विद्यालय के सामने लंबे समय से गंदे पड़े पुराने नाले की भी सफाई कराई गई।

इसके साथ ही काफी समय से खराब पड़ी विद्यालय परिसर के आसपास की लाइटों को भी दुरुस्त कराकर चालू कराया गया। सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार होने पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी अभियान की सराहना की।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। अभियान में नगर पालिका के ईओ समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी आवश्यक कार्य पूरे कर जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दे दी गई है।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था केवल अभियान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे नियमित रूप से रोजाना जारी रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here