77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद परिसर में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन,पालिका अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

0
6

 

हाथरस। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के समय पूर्व सांसद एवं उनके पति राजेश दिवाकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान किया गया, जिसके बाद स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में सभासदगण, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here