हाथरस।गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2026 के पावन अवसर पर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, हाथरस द्वारा क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में 5 किलोमीटर तथा महिला वर्ग में 3 किलोमीटर दूरी की रही, जिसका शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे किया गया।
दौड़ का शुभारंभ उपजिलाधिकारी श्री राज बहादुर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता के उपरांत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम जिला विकास अधिकारी श्री पी.एन. यादव द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने खिलाड़ियों को देशप्रेम, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ खेलों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत श्री काशी नरेश यादव द्वारा किया गया।
इसी क्रम में स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में प्रातः 8:30 बजे उप क्रीड़ा अधिकारी श्री काशी नरेश यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में कुल 66 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें पुरुष वर्ग के 47 एवं महिला वर्ग की 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में एथलेटिक्स प्रशिक्षक श्री अंसार हुसैन, श्री सुजी यादव, श्रीमती सीमा सागर, श्रीमती वर्षा रानी, श्री मनोज राणा सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
पुरुष वर्ग में
प्रथम स्थान – रोनी
द्वितीय स्थान – पंकज
तृतीय स्थान – रजत
चतुर्थ स्थान – विकास
पंचम स्थान – प्रेमवीर
षष्ठम स्थान – रिंकू
महिला वर्ग में
प्रथम स्थान – डोली
द्वितीय स्थान – राधा
तृतीय स्थान – लवली
चतुर्थ स्थान – रचना
पंचम स्थान – अनुष्का
षष्ठम स्थान – राधिका
प्रतियोगिता में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।







