हाथरस के सादाबाद ब्लॉक की न्याय पंचायत मई में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।इनमे माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और निजी स्कूल शामिल थे।
इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और अमर शहीदों पर आधारित नाटक मंचित किया।इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को प्रसादी के रूप में बूंदी वितरित की गई।इसके साथ ही उन्हें उपहार स्वरूप पेन और कापियां भी भेंट की गई।







