दिनदहाड़े दो समुदाय में हुआ पथराव,वीडियो हुआ वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

0
4

हाथरस में दिनदहाड़े दो समुदाय में पथराव से इलाके में फैली दहशत, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

यूपी के हाथरस से इस वक्त एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां अचानक हुई जबरदस्त पत्थरबाजी से पूरा इलाका युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। हालात ऐसे बन गए कि लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। आरोप है कि पत्थरबाज घरों की छतों पर चढ़कर लगातार पत्थर बरसाते रहे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। सड़कें पत्थरों से पट गईं और आसपास के लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर पहुंची पुलिस को भी हालात संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि स्थिति पर काबू पाने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। हालांकि आरोप है कि पत्थरबाजों ने पुलिस फोर्स को भी नहीं बख्शा और उन पर भी जमकर पत्थर फेंके गए।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और इलाके में लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है और किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार है।

फिलहाल वायरल हो रहे वीडियो पुलिस के लिए अहम सबूत बन गए हैं, जिनके जरिए पत्थरबाजी करने वालों की पहचान की जा रही है। यह सनसनीखेज घटना थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के बालापट्टी स्थित कल्याण वाटिका के पास की बताई जा रही है। पुलिस का साफ कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस पत्थरबाजों की तलाश कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here