कपड़े की डिलीवरी करने आए युवक की अचानक बिगड़ी तबियत हायर सेंटर किया रैफर

0
5

हाथरस में कपड़े की डिलीवरी करने आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जनपद के खैर निवासी राहुल पुत्र भगवती प्रसाद इन दिनों अपनी ससुराल गांव रूहल में रह रहे थे। सोमवार को राहुल सासनी क्षेत्र में कपड़ों की डिलीवरी करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। युवक के बेहोश होने की सूचना मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहुल को निजी वाहन से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। यहां मौजूद चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
फिलहाल युवक का अलीगढ़ में इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन काफी चिंतित हैं। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here