हाथरस में सामने आया थूक जिहाद,रोटियों पर थूकते हुए युवक का वीडियो हुआ वायरल

0
6

हाथरस में सामने आया थूक जिहाद,रोटियों पर थूकते हुए युवक का वीडियो हुआ वायरल।

हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला मधुगढ़ी स्तिथ बादशाह होटल का एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में होटल का एक कारीगर तंदूर में रोटी सेकने से पहले उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आते ही मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद कोतवाली सदर पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने की धारा में कार्यवाई की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान फरमान पुत्र रफीक,निवासी मोहल्ला मधुगढ़ी के रूप में हुई है। बताया गया है कि फरमान बादशाह होटल में कारीगर के रूप में काम करता था। वह होटल स्वामी का चचेरा भाई है।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक खुलेआम रोटी पर थूककर उसे तंदूर में डाल रहा है। किसी व्यक्ति के द्वारा इसकी करतूत का वीडियो बना लिया गया।जो बाद में सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here