हाथरस। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अपने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की एकता, अखण्डता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।
ध्वजारोहण के बाद गार्द द्वारा सलामी दी गई और राष्ट्रगान का गायन किया गया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा के साथ कर्तव्य पालन करने तथा सुदृढ़ और सुरक्षित राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक, पीआरओ कार्यालय, मीडिया सेल, सर्विलांस सेल, स्कॉर्ट सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।







