दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट दबंग व्यक्ति के द्वारा रायफल लहराते हुए वीडियो हुआ वायरल

0
5

 

हाथरस जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मामला जमकर मारपीट तक पहुंच गया। विवाद के दौरान हालात उस समय और गंभीर हो गए, जब एक पक्ष का दबंग व्यक्ति रायफल लेकर मौके पर पहुंच गया और खुलेआम गोली मारने की धमकी देने लगा।

इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दबंग व्यक्ति हाथों में रायफल लहराते हुए लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बांधनु का है। फिलहाल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here