घर मे लगी समरसेविल को लेकर भिड़े दो सगे भाई,एक हुआ घायल

0
4

 

सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गाढ़खेड़ा में दो भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई घायल हो गया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, गांव गाढ़खेड़ा निवासी महेश पुत्र देवदत्त का अपने घर में भाई के साथ आपसी कहासुनी हो गई। यह विवाद घर में लगी समरसेविल को लेकर शुरू हुआ।
कहासुनी बढ़ने पर मारपीट में बदल गई, जिसमें महेश के सिर और हाथ पर चोटें आईं। परिजनों ने बीच-बचाव कर दोनों भाइयों को अलग किया और महेश को सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने महेश का उपचार किया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here