पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की कार्रवाई, 350 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

0
9

 

हाथरस में कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गऊशाला रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नाई का नगला निवासी गुड्डू पुत्र मुन्ना के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 350 ग्राम गांजा बरामद किया है।
मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने मु0अ0सं0 410/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here