यूपी के हाथरस में भगवान परशुराम की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने की कार्यवाही की मांग….

0
46

हाथरस के बुर्ज वाला कुआं क्षेत्र में भगवान परशुराम की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने कड़ी नाराजगी जताई है।

संगठन के जिला महामंत्री निशांत उपाध्याय ने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान हाथरस से मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के साथ यह कृत्य किस उद्देश्य से और किसके द्वारा किया गया, इसकी निष्पक्ष जांच कर पूरे मामले का खुलासा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो माहौल बिगड़ने की आशंका है, जिसकी जिम्मेदारी हाथरस प्रशासन की होगी।

निशांत उपाध्याय ने चेतावनी दी कि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here